तीन साल पहले 21 दिसंबर 2012 को महाप्रलय की बात गलत साबित हुई। यह दिन आया और शांति से चला गया लेकिन फ्रेंच भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों पर लोग आज भी बात करते हैं। आज यानी 14 दिसंबर को नास्त्रेदमस का जन्मदिन है। इस मौके पर हम उनकी कुछ भविष्यवाणियां बता रहे हैं, जो बाद में सच साबित हुईं। 2012 को लेकर क्या थी भविष्यवाणी फ्रेंच भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने अपनी मशहूर किताब 'द प्रोफेसीज' में 2012 में घटने वाली घटनाओं के भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। इसके मुताबिक, धनु राशि का तीर एक स्याह हलचल की ओर इशारा कर रहा है। विनाश की शुरुआत से पहले तीन ग्रहण पड़ेंगे, तब सूरज और धरती पर तेज भूकंप आएंगे। जैसे-जैसे 2012 के करीब पहुंचते जाएंगे, आपदाएं भी बढ़ने लगेंगी। सूरज पर भूकंप से रेडिएशन के तेज तूफान उठेंगे। यह धरती को इस तरह गर्म कर देंगे कि ध्रुवों की बर्फ पिघलने लगेगी। जब ऐसा होगा तो धरती के ध्रुव भी बदल जाएंगे। कुंभ राशि के युग की शुरुआत में आसमान से एक बड़ी आफत धरती पर आ टूटेगी। धरती का ज्यादातर हिस्सा विनाशकारी बाढ़ की चपेट में आ जाएगा। साथ ही, जान-माल का भारी नुकसान होगा। कौन थे नास्त्रेदमस महान फ्रेंच भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस का जन्म 14 दिसंबर 1503 को फ्रांस के छोटे से गांव सेंट रेमी में हुआ था। उन्होंने अपनी जवानी के दिनों से ही भविष्यवाणियां करनी शुरू कर दी थीं। एक घटना तो ऐसी थी कि जिससे पूरे यूरोप महाद्वीप में सनसनी फैल गई। एक बार वे अपने दोस्त के साथ इटली की सड़कों पर घूम रहे थे। तभी उन्होंने एक युवक को भीड़ में देखा। जब युवक पास आया तो उन्होंने उसे सिर झुकाकर अभिवादन किया। दोस्त ने हैरान होते हुए इसका कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति आगे चलकर पोप का आसन ग्रहण करेगा। वह व्यक्ति फेलिस पेरेसी थे, जो 1585 में पोप चुने गए। आगे की स्लाइड्स में जानें, नास्त्रेदमस
No comments:
Post a Comment