Sunday, 13 August 2017

श्रीकृष्ण के पूजा मंत्र

भगवान श्री कृष्ण के मंत्र (Lord Krishna Mantra in Hindi): आप इन मंत्रों को पीडीएफ में डाउनलोड (PDF Download), जेपीजी रूप में (Image Save) या प्रिंट (Print) भी कर सकते हैं। इन मंत्रों को सेव करने के लिए ऊपर दिए गए बटन पर क्लिक करें। भगवान श्री कृष्ण की पूजा के दौरान इस मंत्र को पढ़ते हुए उन्हें नारियल फल समर्पण करना चाहिए- इदं फ़लं मया देव स्थापित पुर-तस्तव | तेन मे सफ़लानत्ति भरवेजन्मनि जन्मनि || Bhagvan Shri Krishna ki pooja ke dauran is mantra ko padhte huye unhe Naariyal Fal samarpan karna chahiye- Idam Falam Mayaa Dev Sthapit Pur-Tastav | Ten Me Safalaanitti Bharavejanmani Janmani || ****************************************************************** इस मंत्र को पढ़ते हुए भगवान श्री कृष्ण को पान-बीड़ा समर्पण करना चाहिए- ॐ पूंगीफ़लं महादिव्यं नागवल्ली दलैर्युतम् | एला-चूर्णादि संयुक्तं ताम्बुलं प्रतिगृहयन्ताम् || Is mantra ko padhte huye Bhagvan Shri Krishna ko Paan-Beeda samarpan karna chahiye- Om Poongifalam Mahadivyam Naagvallee Dalairyutam | Elaa-Choornaadi Sanyuktam Taambulam Pratigrihayantaam || ********************************************************************** इस मंत्र को पढ़ते हुए बाल गोपाल भगवान श्री कृष्ण को चन्दन अर्पण करना चाहिए- ॐ श्रीखण्ड-चन्दनं दिव्यं गंधाढ़्यं सुमनोहरम् | विलेपन श्री कृष्ण चन्दनं प्रतिगृहयन्ताम् || Is mantra ko padhte huye Baal Gopal Bhagvan Shri Krishna ko Chandan arpan karna chahiye- Om Shrikhand-Chandanam Divyam Gandhadhyam Sumanoharam | Vilepan Shri Krishna Chandanam Pratigrihayantaam || ********************************************************************** श्री कृष्ण की पूजा करते समय इस मंत्र को पढ़ते हुए उन्हें सुगन्धित धूप अर्पण करना चाहिए- वनस्पति रसोद भूतो गन्धाढ़्यो गन्ध उत्तमः | आघ्रेयः सर्व देवानां धूपोढ़्यं प्रतिगृहयन्ताम् || Shri Krishna ki pooja karte samay is mantra ko padhte huye unhe sugandhit dhup arpan karna chahiye- Vanaspati Rasod Bhooto Gandhaadhyo Gandh Uttamah | Aaghreyah Sarv Devaanaam Dhoopodhyam Pratigrihayantaam || ************************************************************************* इस मंत्र के द्वारा नंदलाल भगवान श्री कृष्ण को यज्ञोपवीत समर्पण करना चाहिए- नव-भिस्तन्तु-भिर्यक्तं त्रिगुणं देवता मयम् | उपवीतं मया दत्तं गृहाण परमेश्वरः || Is mantra ke dwara Nandlaal Bhagvan Shri Krishna ko yagyopaveet samarpan karna chahiye- Nav-Bhistantu-Bhiryaktam Trigunam Mayam | Upveetam Maya Dattam Grihaan Parmeshwarah || ******************************************************************** भगवान देवकी नंदन की पूजा के दौरान इस मंत्र को पढ़ते हुए श्री कृष्ण जी को वस्त्र समर्पण करना चाहिए- शति-वातोष्ण-सन्त्राणं लज्जाया रक्षणं परम् | देहा-लंकारणं वस्त्रमतः शान्ति प्रयच्छ में || Bhagvan Devki Nandan ki pooja ke dauran is mantra ko padhte huye Shri Krishna Ji ko vastra samarpan karna chahiye- Shati-Vaatoshn-Santraanam Lajjaaya Rakshanam Param | Deha-Lankaaranam Vastramatah Shanty Prayachchha Men || ****************************************************************************** श्री कृष्ण पूजा के दौरान इस मंत्र को पढ़ते हुए बाल गोपाल को शहद स्नान करना चाहिए- पुष्प रेणु समुद-भूतं सुस्वाद मधुरं मधु || तेज-पुष्टिकरं दिव्यं स्नानार्थं प्रतिगृहयन्ताम् || Shri Krishna pooja ke dauran is mantra ko padhte huye Baal Gopal ko shahad snaan karana chahiye- Pushp Renu Samud-Bhutam Suswaad Madhuram Madhu | Tej-Pushtikaram Divyam Snaanartham Pratigrihayantaam || ************************************************************************** भगवान श्री कृष्ण की पूजा करते समय इस मंत्र के द्वारा उन्हें अर्घ्य समर्पण करना चाहिए- ॐ पालनकर्ता नमस्ते-स्तु गृहाण करूणाकरः || अर्घ्य च फ़लं संयुक्तं गन्धमाल्या-क्षतैयुतम् || Bhagvan Shri Krishna ki pooja karte samay is mantra ke dwara unhe arghya samarpan karna chahiye- Om Paalankartaa Namaste-Stu Grihaan Karunaakarah | Arghya Ch Falam Sanyuktam Gandhmaalya-Kshataiyutam || ********************************************************************************* भगवान श्री कृष्ण के पूजा के दौरान इस मंत्र को पढ़ते हुए उन्हें आसन समर्पण करना चाहिए- ॐ विचित्र रत्न-खचितं दिव्या-स्तरण-सन्युक्तम् | स्वर्ण-सिन्हासन चारू गृहिश्व भगवन् कृष्ण पूजितः || Bhagvan Shri Krishna ke pooja ke dauran is mantra ko padhte huye unhe aasan samarpan karna chahiye- Om Vichitra Ratna-Khanchitam Divya-Staran-Sanyuktam | Swarn-Singhasan Chaaru Grihishch Bhagvan Krishna Poojitah || **************************************************************************** इस मंत्र के द्वारा भगवान श्री कृष्ण का आवाहन करना चाहिए- ॐ सहस्त्र शीर्षाः पुरुषः सहस्त्राक्षः सहस्त्र-पातस-भूमिग्वं सव्वेत-सत्पुत्वायतिष्ठ दर्शागुलाम् | आगच्छ श्री कृष्ण देवः स्थाने-चात्र सिथरो भव || Is mantra ke dwara Bhagvan Shri Krishna ka aavahan karna chahiye- Om Sahastra Sheershah Purushah Sahastrakshah Sahastra-Paatas-Bhumigvam Savvet-Satputvaayatishth Darshaagulam | Aagachchha Shri Krishna Devah Sthaane-Chaatra Sitharo Bhav || इन्हें भी पढ़ेंः-

भगवान श्रीकृष्ण के 108 नाम

भगवान कृष्ण के 108 नाम (108 Names of Lord Krishna in Hindi) 1 अचला : भगवान। 2 अच्युत : अचूक प्रभु, या जिसने कभी भूल ना की हो। 3 अद्भुतह : अद्भुत प्रभु। 4 आदिदेव : देवताओं के स्वामी। 5 अदित्या : देवी अदिति के पुत्र। 6 अजंमा : जिनकी शक्ति असीम और अनंत हो। 7 अजया : जीवन और मृत्यु के विजेता। 8 अक्षरा : अविनाशी प्रभु। 9 अम्रुत : अमृत जैसा स्वरूप वाले। 10 अनादिह : सर्वप्रथम हैं जो। 11 आनंद सागर : कृपा करने वाले 12 अनंता : अंतहीन देव 13 अनंतजित : हमेशा विजयी होने वाले। 14 अनया : जिनका कोई स्वामी न हो। 15 अनिरुध्दा : जिनका अवरोध न किया जा सके। 16 अपराजीत : जिन्हें हराया न जा सके। 17 अव्युक्ता : माणभ की तरह स्पष्ट। 18 बालगोपाल : भगवान कृष्ण का बाल रूप। 19 बलि : सर्व शक्तिमान। 20 चतुर्भुज : चार भुजाओं वाले प्रभु। 21 दानवेंद्रो : वरदान देने वाले। 22 दयालु : करुणा के भंडार। 23 दयानिधि : सब पर दया करने वाले। 24 देवाधिदेव : देवों के देव 25 देवकीनंदन : देवकी के लाल (पुत्र)। 26 देवेश : ईश्वरों के भी ईश्वर 27 धर्माध्यक्ष : धर्म के स्वामी 28 द्वारकाधीश : द्वारका के अधिपति। 29 गोपाल : ग्वालों के साथ खेलने वाले। 30 गोपालप्रिया : ग्वालों के प्रिय 31 गोविंदा : गाय, प्रकृति, भूमि को चाहने वाले। 32 ज्ञानेश्वर : ज्ञान के भगवान 33 हरि : प्रकृति के देवता। 34 हिरंयगर्भा : सबसे शक्तिशाली प्रजापति। 35 ऋषिकेश : सभी इंद्रियों के दाता। 36 जगद्गुरु : ब्रह्मांड के गुरु 37 जगदिशा : सभी के रक्षक 38 जगन्नाथ : ब्रह्मांड के ईश्वर। 39 जनार्धना : सभी को वरदान देने वाले। 40 जयंतह : सभी दुश्मनों को पराजित करने वाले। 41 ज्योतिरादित्या : जिनमें सूर्य की चमक है। 42 कमलनाथ : देवी लक्ष्मी की प्रभु 43 कमलनयन : जिनके कमल के समान नेत्र हैं। 44 कामसांतक : कंस का वध करने वाले। 45 कंजलोचन : जिनके कमल के समान नेत्र हैं। 46 केशव : 47 कृष्ण : सांवले रंग वाले। 48 लक्ष्मीकांत : देवी लक्ष्मी की प्रभु। 49 लोकाध्यक्ष : तीनों लोक के स्वामी। 50 मदन : प्रेम के प्रतीक। 51 माधव : ज्ञान के भंडार। 52 मधुसूदन : मधु- दानवों का वध करने वाले। 53 महेंद्र : इन्द्र के स्वामी। 54 मनमोहन : सबका मन मोह लेने वाले। 55 मनोहर : बहुत ही सुंदर रूप रंग वाले प्रभु। 56 मयूर : मुकुट पर मोर- पंख धारण करने वाले भगवान। 57 मोहन : सभी को आकर्षित करने वाले। 58 मुरली : बांसुरी बजाने वाले प्रभु। 59 मुरलीधर : मुरली धारण करने वाले। 60 मुरलीमनोहर : मुरली बजाकर मोहने वाले। 61 नंद्गोपाल : नंद बाबा के पुत्र। 62 नारायन : सबको शरण में लेने वाले। 63 निरंजन : सर्वोत्तम। 64 निर्गुण : जिनमें कोई अवगुण नहीं। 65 पद्महस्ता : जिनके कमल की तरह हाथ हैं। 66 पद्मनाभ : जिनकी कमल के आकार की नाभि हो। 67 परब्रह्मन : परम सत्य। 68 परमात्मा : सभी प्राणियों के प्रभु। 69 परमपुरुष : श्रेष्ठ व्यक्तित्व वाले। 70 पार्थसार्थी : अर्जुन के सारथी। 71 प्रजापती : सभी प्राणियों के नाथ। 72 पुंण्य : निर्मल व्यक्तित्व। 73 पुर्शोत्तम : उत्तम पुरुष। 74 रविलोचन : सूर्य जिनका नेत्र है। 75 सहस्राकाश : हजार आंख वाले प्रभु। 76 सहस्रजित : हजारों को जीतने वाले। 77 सहस्रपात : जिनके हजारों पैर हों। 78 साक्षी : समस्त देवों के गवाह। 79 सनातन : जिनका कभी अंत न हो। 80 सर्वजन : सब- कुछ जानने वाले। 81 सर्वपालक : सभी का पालन करने वाले। 82 सर्वेश्वर : समस्त देवों से ऊंचे। 83 सत्यवचन : सत्य कहने वाले। 84 सत्यव्त : श्रेष्ठ व्यक्तित्व वाले देव। 85 शंतह : शांत भाव वाले। 86 श्रेष्ट : महान। 87 श्रीकांत : अद्भुत सौंदर्य के स्वामी। 88 श्याम : जिनका रंग सांवला हो। 89 श्यामसुंदर : सांवले रंग में भी सुंदर दिखने वाले। 90 सुदर्शन : रूपवान। 91 सुमेध : सर्वज्ञानी। 92 सुरेशम : सभी जीव- जंतुओं के देव। 93 स्वर्गपति : स्वर्ग के राजा। 94 त्रिविक्रमा : तीनों लोकों के विजेता 95 उपेंद्र : इन्द्र के भाई। 96 वैकुंठनाथ : स्वर्ग के रहने वाले। 97 वर्धमानह : जिनका कोई आकार न हो। 98 वासुदेव : सभी जगह विद्यमान रहने वाले। 99 विष्णु : भगवान विष्णु के स्वरूप। 100 विश्वदक्शिनह : निपुण और कुशल। 101 विश्वकर्मा : ब्रह्मांड के निर्माता 102 विश्वमूर्ति : पूरे ब्रह्मांड का रूप। 103 विश्वरुपा : ब्रह्मांड- हित के लिए रूप धारण करने वाले। 104 विश्वात्मा : ब्रह्मांड की आत्मा। 105 वृषपर्व : धर्म के भगवान। 106 यदवेंद्रा : यादव वंश के मुखिया। 107 योगि : प्रमुख गुरु। 108 योगिनाम्पति : योगियों के स्वामी।

श्रीकृष्ण चालीसा

श्री कृष्ण चालीसा (Shri Krishna Chalisa in Hindi) ॥दोहा॥ बंशी शोभित कर मधुर, नील जलद तन श्याम। अरुण अधर जनु बिम्बफल, नयन कमल अभिराम॥ पूर्ण इन्द्र, अरविन्द मुख, पीताम्बर शुभ साज। जय मनमोहन मदन छवि, कृष्णचन्द्र महाराज॥ जय यदुनंदन जय जगवंदन।जय वसुदेव देवकी नन्दन॥ जय यशुदा सुत नन्द दुलारे। जय प्रभु भक्तन के दृग तारे॥ जय नटनागर, नाग नथइया॥ कृष्ण कन्हइया धेनु चरइया॥ पुनि नख पर प्रभु गिरिवर धारो। आओ दीनन कष्ट निवारो॥ वंशी मधुर अधर धरि टेरौ। होवे पूर्ण विनय यह मेरौ॥ आओ हरि पुनि माखन चाखो। आज लाज भारत की राखो॥ गोल कपोल, चिबुक अरुणारे। मृदु मुस्कान मोहिनी डारे॥ राजित राजिव नयन विशाला। मोर मुकुट वैजन्तीमाला॥ कुंडल श्रवण, पीत पट आछे। कटि किंकिणी काछनी काछे॥ नील जलज सुन्दर तनु सोहे। छबि लखि, सुर नर मुनिमन मोहे॥ मस्तक तिलक, अलक घुँघराले। आओ कृष्ण बांसुरी वाले॥ करि पय पान, पूतनहि तार्यो। अका बका कागासुर मार्यो॥ मधुवन जलत अगिन जब ज्वाला। भै शीतल लखतहिं नंदलाला॥ सुरपति जब ब्रज चढ़्यो रिसाई। मूसर धार वारि वर्षाई॥ लगत लगत व्रज चहन बहायो। गोवर्धन नख धारि बचायो॥ लखि यसुदा मन भ्रम अधिकाई। मुख मंह चौदह भुवन दिखाई॥ दुष्ट कंस अति उधम मचायो॥ कोटि कमल जब फूल मंगायो॥ नाथि कालियहिं तब तुम लीन्हें। चरण चिह्न दै निर्भय कीन्हें॥ करि गोपिन संग रास विलासा। सबकी पूरण करी अभिलाषा॥ केतिक महा असुर संहार्यो। कंसहि केस पकड़ि दै मार्यो॥ मातपिता की बन्दि छुड़ाई ।उग्रसेन कहँ राज दिलाई॥ महि से मृतक छहों सुत लायो। मातु देवकी शोक मिटायो॥ भौमासुर मुर दैत्य संहारी। लाये षट दश सहसकुमारी॥ दै भीमहिं तृण चीर सहारा। जरासिंधु राक्षस कहँ मारा॥ असुर बकासुर आदिक मार्यो। भक्तन के तब कष्ट निवार्यो॥ दीन सुदामा के दुःख टार्यो। तंदुल तीन मूंठ मुख डार्यो॥ प्रेम के साग विदुर घर माँगे।दर्योधन के मेवा त्यागे॥ लखी प्रेम की महिमा भारी।ऐसे श्याम दीन हितकारी॥ भारत के पारथ रथ हाँके।लिये चक्र कर नहिं बल थाके॥ निज गीता के ज्ञान सुनाए।भक्तन हृदय सुधा वर्षाए॥ मीरा थी ऐसी मतवाली।विष पी गई बजाकर ताली॥ राना भेजा साँप पिटारी।शालीग्राम बने बनवारी॥ निज माया तुम विधिहिं दिखायो।उर ते संशय सकल मिटायो॥ तब शत निन्दा करि तत्काला।जीवन मुक्त भयो शिशुपाला॥ जबहिं द्रौपदी टेर लगाई।दीनानाथ लाज अब जाई॥ तुरतहि वसन बने नंदलाला।बढ़े चीर भै अरि मुँह काला॥ अस अनाथ के नाथ कन्हइया। डूबत भंवर बचावइ नइया॥ सुन्दरदास आ उर धारी।दया दृष्टि कीजै बनवारी॥ नाथ सकल मम कुमति निवारो।क्षमहु बेगि अपराध हमारो॥ खोलो पट अब दर्शन दीजै।बोलो कृष्ण कन्हइया की जै॥ ॥दोहा॥ यह चालीसा कृष्ण का, पाठ करै उर धारि। अष्ट सिद्धि नवनिधि फल, लहै पदारथ चारि॥ इन्हें भी पढ़ेंः-

Saturday, 12 August 2017

Kadhi maj watate vhave mi pawan

कधी मज वाटते व्हावे मी पवन॥
हळूच स्पर्शावे माझ्या स्वामींचे चरण॥
होऊनिया सोनचाफा, जाई, जुई॥
जीवनपुष्प माझे स्वामी चरणी समर्पित होई॥
करशील का स्वामी मला तु चंदन नि गंध॥
देह झिजू दे तुझ्या चरणी श्रीरंग॥
वाटते व्हावे स्वामीची वहाण॥
स्वामीराया तुझ्या चरण भेटीची भागेल तहान॥
होइल का स्वामीराया मी धूळ॥
तुझ्या चरणभेटीसाठी जीव होई रे व्याकुळ॥
देहाची ह्या होईल का रे वहिवाट॥
ज्या वाटेवर पडतील फक्त तुझेच चरण
फक्त तुझेच चरण॥
!! ॐ नमो भगवते श्री स्वामी समर्थाय नम: !!

बताओ कहां मिलेगे श्याम

बताओ कहाँ मिलेगा श्याम बताओ कहाँ मिलेगा श्याम… बताओ कहाँ मिलेगा श्याम… चरण पादुका लेकर सब से पूछ रहे रसखान॥ वो नन्ना सा बालक है, सांवली सी सूरत है, बाल घुंघराले उसके, पहनता मोर मुकुट है। नयन उसके कजरारे, हाथ नन्हे से प्यारे, बांधे पैजन्यिया पग में, बड़े दिलकश हैं नज़ारे। घायल कर देती है दिल को, उसकी इक मुस्कान॥ बताओ कहाँ मिलेगा श्याम… बताओ कहाँ मिलेगा श्याम… बताओ कहाँ मिलेगा श्याम… बताओ कहाँ मिलेगा श्याम… समझ में आया जिसका पता तू पूछ रहा है, वो है बांके बिहारी, जिसे तू ढूंढ रहा है। कहीं वो श्याम कहाता, कहीं वो कृष्ण मुरारी, कोई सांवरिया कहता,कोई गोवर्धन धारी। नाम हज़ारो ही हैं उसके कई जगह में धाम॥ बताओ कहाँ मिलेगा श्याम… बताओ कहाँ मिलेगा श्याम… बताओ कहाँ मिलेगा श्याम… बताओ कहाँ मिलेगा श्याम… मुझे ना रोको भाई, मेरी समझो मजबूरी, श्याम से मिलने देदो,बहुत है काम ज़रूरी। सीडीओं पे मंदिर के डाल कर अपना डेरा, कभी तो घर के बाहर श्याम आएगा मेरा। इंतज़ार करते करते ही इंतज़ार करते करते ही सुबह से हो गई श्याम॥ बताओ कहाँ मिलेगा श्याम… बताओ कहाँ मिलेगा श्याम… बताओ कहाँ मिलेगा श्याम… बताओ कहाँ मिलेगा श्याम… जाग कर रात बिताई भोर होने को आई, तभी उसके कानो में कोई आहट सी आई। वो आगे पीछे देखे,वो देखे दाए बाए वो चारो ओर ही देखे,नज़र कोई ना आए। झुकी नज़र तो कदमो में ही झुकी नज़र तो कदमो में ही बैठा नन्हा श्याम॥ बताओ कहाँ मिलेगा श्याम… बताओ कहाँ मिलेगा श्याम… बताओ कहाँ मिलेगा श्याम… ख़ुशी से गदगद होकर गोद में उसे उठाया, लगा कर के सीने से बहुत ही प्यार लुटाया। पादुका पहनाने को पावं जैसे ही उठाया, नज़ारा ऐसा देखा कलेजा मूह को आया। कांटे चुभ चुभ कर के घायल कांटे चुभ चुभ कर के घायल हुए थे नन्हे पावं॥ बताओ कहाँ मिलेगा श्याम… बताओ कहाँ मिलेगा श्याम… बताओ कहाँ मिलेगा श्याम… बताओ कहाँ मिलेगा श्याम… खबर देते तो खुद ही तुम्हारे पास मैं आता, ना पग छाले पड़ते ना चुभता कोई काँटा। छवि जैसी तू मेरी बसा के दिल में लाया, उसी ही रूप में तुमसे यहाँ मैं मिलने आया। गोकुल से मैं पैदल आया गोकुल से मैं पैदल आया तेरे लिए बृजधाम॥ भाव के भूखे हैं भगवान्… भाव के भूखे हैं भगवान्… भाव के भूखे हैं भगवान्… भाव के भूखे हैं भगवान्… श्याम की बाते सुनकर कवि वो हुआ दीवाना, कहा मुझको भी देदो अपने चरणों में ठिकाना। तू मालिक है दुनिया का यह मैंने जान लिया है, लिखूंगा पद तेरे ही आज से ठान लिया है। श्याम प्रेम रस बरसा ‘सोनू’श्याम प्रेम रस बरसा ‘सोनू’ खान बना रसखान॥ भाव के भूखे हैं भगवान्… भाव के भूखे हैं भगवान्… भाव के भूखे हैं भगवान्… भाव के भूखे हैं भगवान्… कांटो पर चलकर के रखते अपने भगत का मान। भाव के भूखे हैं भगवान्॥ भाव के भूखे हैं भगवान्… भाव के भूखे हैं भगवान्… भाव के भूखे हैं भगवान्… भाव के भूखे हैं भगवान्… भाव के भूखे हैं भगवान्… भाव के भूखे हैं भगवान्… भाव के भूखे हैं भगवान्…

जनम देनेवाले इतना तो बोल रे

जनम देने वाले इतना तो बोल रे कैसे चुकाऊ इन् सांसो का मोल रे जनम देने वाले इतना तो बोल रे तेरी कृपा से मिला मुझको ये तन जिसमे बसाऊ तुझे दिया है वो मन तेरी कृपा से मिला मुझको ये तन जिसमे बसाऊ तुझे दिया है वो मन तन की तो खोली आँखे मन की भी खोल रे तन की तो खोली आँखे मन की भी खोल रे जनम देने वाले इतना तो बोल रे जनम देने वाले इतना तो बोल रे कैसे चुकाऊ इन् सांसो का मोल रे कैसे चुकाऊ इन् सांसो का मोल रे जनम देने वाले इतना तो बोल रे जनम देने वाले इतना तो बोल रे मैंने किया ना कोई दान धर्म छल से भरे है मेरे सारे करम मैंने किया ना कोई दान धर्म छल से भरे है मेरे सारे करम नाम भुलाया मैंने तेरा अनमोल रे नाम भुलाया मैंने तेरा अनमोल रे जनम देने वाले इतना तो बोल रे जनम देने वाले इतना तो बोल रे कैसे चुकाऊ इन् सांसो का मोल रे कैसे चुकाऊ इन् सांसो का मोल रे जनम देने वाले इतना तो बोल रे जनम देने वाले इतना तो बोल रे मदद में हमेशा रहा मैं चूर चूर मंदिरो से भगवन मैं रहा दूर दूर मदद में हमेशा रहा मैं चूर चूर मंदिरो से भगवन मैं रहा दूर दूर किसी से ना बोले मैंने दो मीठे बोल रे किसी से ना बोले मैंने दो मीठे बोल रे जनम देने वाले इतना तो बोल रे जनम देने वाले इतना तो बोल रे कैसे चुकाऊ इन् सांसो का मोल रे कैसे चुकाऊ इन् सांसो का मोल रे जनम देने वाले इतना तो बोल रे जनम देने वाले इतना तो बोल रे

Friday, 11 August 2017

Shani stuti

आज शनिवार है शेयर करना ना भूले !
💅"ॐ शं शनैश्चराय नमः "💅
          शनिदेव दयालु व तुरन्त फलदायी देवता हैं  ! सच्चे दिल से एवं श्रद्धा भाव से इनकी पूजा की जाये तो हर भगत की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती हैं  !! शनिदेव न्यायधीश है जो हमारे कर्मो के आधार पर फल प्रदान करते है व शनिदेव मंगलकारी, सुखदायक, शान्तिदायक तथा भक्तो को भय से मुक्त करता है , जो भय मुक्त करता है उससे ही भयभीत क्यो रहते हैं  !!
         💅◾ शनि -स्तुतिः  ◾
कोणस्थः पिंगलो बभ्रुः औष्णो रौन्द्रान्तको यमः  !
सौरिः शनैश्चरो मन्दः पिप्पलाश्रय-संस्थितः  !!
     एतानि शनि-नामानि जपेद त्थ्सखिधौ  !
शनैश्चरायकृता पीडा न कदाअ्पि !!
        💅 ◾शनि की सवारी ◾
1. गज वाहन - लक्ष्मी व सुख-सम्पति घर आवे
2. गर्दभ वाहन - बहुत हानिकारक
3. सिंह वाहन - राज-वैभव दिलाता
4. जम्बुक वाहन - बुद्धि का नाश करता है
5. मृग वाहन - बहुत कष्टदायक व प्राणघातक
6. स्वान वाहन - चोरी वगैरह का डर होता
7.काग वाहन - सुख व दुःख दोनो बराबर  !
........     💅"जय गुरुदेव री सा "💅   ........