Sunday, 13 December 2015

संजय गांधी और मेनका गांधी 1

नई दिल्ली. भारतीय राजनीति में एक समय संजय गांधी का कद बहुत तेजी से उभरा था। उन्होंने 1974 में राजनीतिक करियर शुरू किया था। महज कुछ सालों के भीतर ही उन्होंने देश और पार्टी की राजनीति में अपनी छाप छोड़ दी थी। हालांकि, एक एक्सीडेंट में उनकी असमय मौत हो गई थी। 14 दिसंबर को संजय गांधी का जन्मदिन है। इस मौके पर dainikbhaskar.com उनकी जिंदगी से जुड़े अनछुए पहलुओं को बता रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय को उम्र में 10 साल छोटी मॉडल मेनका गांधी से प्रेम हो गया था। उन्होंने उनसे शादी भी की। दून स्कूल में पढ़ाई संजय गांधी का जन्म 14 दिसंबर 1946 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने दून स्कूल से शुरुआती पढ़ाई के बाद ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। कुछ समय तक इंग्लैंड में रोल्स रॉयस कंपनी में नौकरी भी की। उन्हें रफ्तार का काफी शौक था। उन्होंने हवाई जहाज उड़ाने के लिए पायलट का लाइसेंस भी हासिल किया था। 23 जून, 1980 को प्लेन क्रैश में उनकी मौत हो गई थी। 10 साल छोटी मेनका से की थी शादी संजय गांधी ने पंजाबी परिवार की मेनका से प्रेम विवाह किया था। शादी के वक्त मेनका की उम्र 18 साल थी। उन्हें मॉडल मेनका पहली नजर में ही पसंद आ गई थीं। विज्ञापन में देखते ही वो उन्हें पसंद करने लगे थे। कहा जाता है कि संजय गांधी और मेनका के कजिन वीनू कपूर दोस्त थे। 1973 में वीनू की मैरिज पार्टी में संजय और मेनका की पहली मुलाकात हुई थी। जल्द ही दोनों की दोस्ती हुई और मुलाकातें बढ़ने लगीं। लेकिन मेनका की मां को ये रिश्ता पसंद नहीं था, लिहाजा उन्हें (मेनका) उनकी दादी के घर भेज दिया गया। लेकिन कुछ ही समय में जुलाई, 1974 में मेनका वापस घर लौटीं और एक महीने बाद संजय से उनकी सगाई हुई और सितंबर 1974 में शादी। शादी के वक्त मेनका की उम्र 18 साल थी और संजय उनसे करीब 10 साल बड़े थे।

No comments:

Post a Comment